अनाज मंडी सूरेवाल में शुरू करवाई गेहूं की खरीद
सैहजोवाल|अनाज मंडी सूरेवाल मेें बुधवार को डीएफएसओ परमजीत कौर, एएफएसओ मीना बैंस और नायब तहसीलदार नंगल जोगिंद्र सिंह ने सरकारी खरीद की शुरुआत करवाई और किसानों और आढ़तियों को आ रही मुश्किलों को भी सुना। उन्होंने कहा कि किसानों और आढ़तियों को किसी भी किस्म की परेशानी पेश नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 1000 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इस मौके उन्होंने तोल भी चैक किया, जो सही पाया गया। इस दौरान प्रधान सूरेवाल आढ़ती यूनियन जसविन्दर सिंह छिंदा, हरजाप सिंह, हरपाल सिंह, रजिन्दर सिंह बैंसपुरी, सोहण सिंह, गौरव शर्मा, प्रवीण चौहान, गुरिन्दर सिंह, बख्शीश सिंह, गुरविन्दर सिंह, हरजाप सिंह, सरपंच रघुवीर सिंह, संतोख सिंह, हरप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।