मोदी सरकार में लोगों में भय : मीरा कुमार
जब से केंद्र में मोदी सरकार बनी है, देश में चारों तरफ अशांति का माहौल है। मोदी सरकार सांप्रदायिक नीतियों के चलते देश को जाति व धर्म के नाम पर बांट रही है। देश में चारों तरफ भय का माहौल है। मोदी सरकार देश की संस्कृति के विपरीत काम कर रही है। यह बात लोकसभा की पूर्व स्पीकर मीरा कुमार ने नंगल में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है। यहां हर कोई जितना अपने धर्म का सत्कार करता है, उतना ही दूसरे धर्मों का। यही हमारी संस्कृति है। आज मौजूदा केंद्र सरकार देश में सांप्रदायिक माहौल पैदा कर रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर दलितों से उनके अधिकार छीने जा रहे हैं। 1989 में राजीव गांधी ने जो दलितों के लिए कानून बनाया था। वह पूर्ण रूप से दलितों के हित में है और वहीं लागू होना चाहिए। उन्हाेंने कहा कि मोदी सरकार आजादी के बाद अब तक की सबसे फेल सरकार साबित हुई है। नोटबंदी व जीएसटी ने देश को आर्थिक तौर पर खोखला कर दिया है।
राजनीति
पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार नंगल पहुंचीं, केंद्र सरकार को बताया सांप्रदायिक
पूर्व लोस स्पीकर ने केपी को बताया बेहतर इंसान|मीरा कुमारी ने बीबीएमबी में विधानसभा स्पीकर राणा कंवर पाल के साथ पौधारोपण किया। मीरा कुमारी ने विधानसभा स्पीकर राणा कवर पाल एक बेहतर नेता के साथ बेहतर इंसान भी बताया। उन्होंने कहा राणा केपी विधानसभा स्पीकर की जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं। राणा ने कहा के मीरा कुमारी से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला।इस दौरान बीबीएमबी के डिप्टी चीफ इंजीनियर हुस्न लाल कंबोज, एक्सईएन सिंगला,पूर्व चेयरमैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अशोक स्वामीपुर, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष संजय साहनी, कांग्रेसी नेता अशोक सैणी, बीबीएमबी पीआरओ सतनाम सिंह, बीएमएस नेता संजीव शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।