पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैडमिंटन टूर्नामेंट 21 अप्रैल से, 22 को होंगे फाइनल

बैडमिंटन टूर्नामेंट 21 अप्रैल से, 22 को होंगे फाइनल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नंगल सिटी | समाजसेवी संस्था उम्मीद वेलफेयर सोसायटी द्वारा 21 और 22 अप्रैल को बैडमिंटन प्रतियोगिता करवाई जा रही है। बुधवार को दो दिवसीय प्रतियोगिता का पोस्टर सोसायटी अध्यक्ष रविंद्र सिंह गोल्डी, विकास सोबती, सागर सोबती, दलजीत सिंह, राज कुमार, उपकार सिंह व अन्य सदस्यों द्वारा जारी किया गया। लड़के-लड़कियों के अंडर- 17 आयु वर्ग की टीमों के बीच मुकाबले होंगे। 22 अप्रैल को सेमीफाइनल व फाइनल मैच होंगे। प्रतियोगिता में 100 रुपए एंट्री फीस रखी गई है। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 3100 रुपए व उपविजेता टीम को ट्राॅफी के साथ 1100 रुपए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ओपन टूर्नामेंट के लिए 32 टीमों की एंट्री ही की जाएगी।

खबरें और भी हैं...