पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संतोषगढ़ नंगल मार्ग पर जनसहयोग से किया जाएगा परशुराम भवन का निर्माण : प्यारे लाल

संतोषगढ़-नंगल मार्ग पर जनसहयोग से किया जाएगा परशुराम भवन का निर्माण : प्यारे लाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परशुराम जयंती के पावन अवसर पर संतोषगढ़-नंगल रोड पर इंद्र पैलेस के सामने भगवान श्री परशुराम के प्रस्तावित भवन स्थल पर ब्राह्मण कल्याण सभा संतोषगढ़ द्वारा धार्मिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सम्मेलन में ब्राह्मण सभा के प्रदेश व जिला पदाधिकारियों, ब्राह्मण कल्याण सभा संतोषगढ़ के समस्त पदाधिकारियों, जिला के विभिन्न गांवों से आए समस्त सदस्यों सहित नगर के लोगों ने भाग लिया। सुबह सर्वप्रथम परशुराम जी का पूजन करते हुए हवन किया गया। सभा के प्रधान प्यारे लाल शास्त्री द्वारा भगवान परशुराम जी के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रदेश ब्राह्मण सभा के महासचिव पंडित शिव किशोर वासुदेवा ने उपस्थित जनसमूह को भगवान परशुराम के प्रस्तावित भवन के लिए बढ़-चढ़ कर सहयोग करने का आग्रह कियाे। इस दौरान ब्राह्मण कल्याण सभा के प्रदेश संरक्षक एवं जिला ऊना के महासचिव प.शिव किशोर वासुदेवा, प्रदेश क्षत्रिय महासभा के उपाध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर, पी.सी शर्मा, महासचिव मास्टर राकेश चब्बा, शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ, पूर्व जिला परिषद सदस्य अविनाश मैनन आदि मौजूद रहे।

समारोह

भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में ब्राह्मण कल्याण सभा ने करवाया सम्मेलन

खबरें और भी हैं...