पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यूको बैंक ने मेघपुर के श्री गोबिंद पुरी आश्रम में लगाया सेमिनार

यूको बैंक ने मेघपुर के श्री गोबिंद पुरी आश्रम में लगाया सेमिनार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नंगल सिटी | यूको बैंक की जवाहर मार्केट में स्थित ब्रांच ने गांव मेघपुर में स्थित श्री गोबिंद पुरी जी के आश्रम में एक सेमिनार का आयोजन कर लोगों को बैंक के द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में जागरूक किया। श्री गोबिंद पुरी आश्रम में चल रही श्री राम कथा के दौरान विशेष रूप से पहुंचे यूको बैंक के सीनियर मैनेजर हेमंत कुमार जसवाल ने धोखाधड़ी से बचने के लिए अपने एटीएम कार्ड की डिटेल शेयर और पिन किसी के साथ भी शेयर न करें। उन्होंने बताया कि कोई भी बैंक फोन पर आपके एटीएम से जुड़ी जानकारी तथा पिन को नहीं मांगता है और अगर कोई मांगता है तो वह नोसरबाज हो सकता है, इसलिए फोन पर किसी को भी इसकी जानकारी न दें। इसके अलावा उन्होंने लोगों को बैंक में दी जाने वाली प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और अटल पेंशन योजना से अवगत करवाया। इस मौके पर उनके साथ बैंक के अन्य कर्मचारियों के अलावा आश्रम के संचालक भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...