भास्कर संवाददाता| नंगल सिटी
तहसीलदार नंगल डीपी पांडे ने तहसील कांप्लेक्स नंगल के बाहर रेडक्रॉस सोसायटी की ओर बनाई दुकानों के बाहर दुकानदारों की ओर से किए कब्जों को हटाने की हिदायत दी है। वहीं, नंगल शहर में विभिन्न जगह से सवारियां भरने वाले मिनी बस मालिकों जिनके पास सिर्फ कॉरिडोर परमिट है और जो हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से नंगल शहर में से होकर गुजरकर जिला बिलासपुर के भाखड़ा डैम, श्री नयना देवी आदि इलाके को आती-जाती हैं उन्हें भी चेतावनी दी है। तहसीलदार ने बताया कि इन मिनी बस वालों के पास सिर्फ कॉरिडोर परमिट हैं, जिसके चलते ये बसें नंगल बस स्टैंड के बाहर या शहर के किसी अन्य जगह से सवारियां नहीं भर सकते। ये बसें सिर्फ यहां से गुजर सकती हैं। इसके विपरीत इन बसों के चालक मनमर्जी से नंगल के क्षेत्र में सवारियां उतार व चढ़ा रहे हैं। तहसीलदार ने लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए दुकानदारों व मिनी बस चालकों को चेतावनी दी है। पत्रकारों से बातचीत में तहसीलदार ने बताया कि उन्होंने नगर कौंसिल नंगल के ईओ व पुलिस प्रशासन को इस संबंध में लिखा है ताकि शहर में आवाजाही प्रभावित न हो और शहर की सुंदरता बरकरार रहे।
उन्होंने कहा कि कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें किराए पर देकर खुद सड़कों पर सामान रखा हुआ है, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होेने कहा कि नाजायज कब्जे हटाने के लिए कार्रवाई इसी तरह जारी रहेगी ताकि लोगों की समस्याओं को हल िकया जा सके और शहर में यातायात जाम की समस्या को सुलझाया जा सके। उन्होेने कहा कि यदि चेतावनी के बाद भी दुकानदारो ने कब्जे न हटाए तो उनके िखलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होने कहा कि कॉरिडोर परमिट के बस चालक भी नियमों में रहते हुए सवारियां उठाएं। ये बस चालक नियमों का उल्लंघन न करें नहीं तो इनके खिलाफ भी बनती कार्रवाई की जाएगी। उन्होने कहा कि लोगों को राहत देने व शहर की समस्याओं को दूर करने के लिए किसी भी तरह से नियमों की अवहेलना करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।
तहसीलदार नंगल ने कॉरिडोर परमिट के बस चालकों को भी दी हिदायत
डीपी पांडे