नंगल | बीबीएमबी मैनेजमेंट द्वारा बंद किए जा रहे भत्तों को लेकर भाखड़ा मजदूर संघ ने रोष जताया। संघ के अध्यक्ष सुखदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में भत्ते बहाल करवाने के लिए विचार-विमर्श किया।
बैठक में भत्ते जल्द शुरू न करने पर कड़े संघर्ष की चेतावनी दी गई। इंटक नेताओं ने बताया के बीबीएमबी मैनेजमेंट ने पहले हाइडल पर काम करने वाले कर्मचारियों का हाइडल भत्ता बंद कर दिया और अब मैनेजमेंट ने फरमान जारी कर कहा कि एलओटीए के साथ एफटीए भत्ता नहीं दिया जाएगा। मैनेजमेंट ने इसे बंद करने की तर्क दिया है कि एलओटीए (लोटा) 8 किलोमीटर के दायरे में मिलता है। इंटक नेताओं ने कहा के इस भत्ते को बंद करने का सवाल ही पैदा नहीं होता क्योंकि नंगल से भाखड़ा डैम की दूरी 10 किलोमीटर है। उन्होंने कहा के पहले एफटीए बंद किया गया था, जिसका केस कोर्ट में जीत लिया था। अगर मैनेजमेंट नहर पर काम कर रहे कर्मचारियों का हाइडल भत्ता व नंगल से भाखड़ा जाने वाले कर्मचारियों का एफटीए-एलओटीए भत्ता बंद किया तो यूनियन कड़ा रुख अपनाने के लिए मजबूर होना होगा।