पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीएसीएल हादसा : मृतक के परिजनों को दिया Rs.10 लाख मुआवजे का चेक

पीएसीएल हादसा : मृतक के परिजनों को दिया Rs.10 लाख मुआवजे का चेक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| नंगल सिटी

पंजाब की प्रमुख औद्योगिक इकाई पीएसीएल में मंगलवार को हुए हादसे में मारे गए व्यक्ति की जान जाना बेहद दुखद घटना है। इसका राज्य सरकार व उन्हें स्वयं बहुत दुख है। यह बात स्थानीय विधायक एवं विधानसभा स्पीकर राणा केपी सिंह ने बुधवार को प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने बताया कि वे हादसे में मारे व्यक्ति के हिमाचल प्रदेश के भडोलियां स्थित घर में जाकर परिजनों से मिले हैं।

राणा केपी ने बताया कि राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि इस दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति के एक पारिवारिक सदस्य को नौकरी का अपॉइंटमेंट लेटर और 10 लाख की मुआवजा राशि (कानूनी लाभ के अलावा) दी जाए। 10 लाख का चेक व अपॉइंटमेंट लेटर वे खुद मृतक के परिवार को देकर आए आए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त कारखाना पिछले गत समय से नुकसान में चल रहा था। हर माह उक्त कारखाना 3 से 4 करोड़ रुपए घाटे में जा रहा था। उन्होंने कहा कि इकाई के काबिल अधिकारी अमित ढाका व समूह मैनेजमेंट ने अपनी मेहनत से कंपनी को 7 करोड़ रुपए प्रति माह लाभ की स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है।

पीएसीएल हादसे में मारे रजिंदर के परिजनों को अपॉइंटमेंट लेटर व 10 लाख का चेक देते विस स्पीकर व अन्य।

हादसे के कारणों का पता लगाएंगे अहमदाबाद के विशेषज|विधानसभा स्पीकर राणा केपी सिंह ने बताया कि उक्त दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कंपनी द्वारा विशेषज्ञों को अहमदाबाद से बुलाया जा रहा है। इस अवसर पर ब्लाॅक प्रधान संजय साहनी, रोपड़ इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन अशोक स्वामीपुर, राकेश नैय्यर, प्यारे लाल जसवाल, आलम खान, उमाकांत, पूर्व विधायक ओपी रतन, विवेक शर्मा व अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...