कैंटर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, संदोआ का रहने वाला था
भास्कर संवाददाता|नूरपुरबेदी
गांव संदोआ के एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान सतीश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सतीश 24 साल अपने भाई के साथ बाइक पर बलाचौर-कलार-टिब्बा नंगल मार्ग से होकर अपने गांव संदोआ में वापस लौट रहा था। इस दौरान गांव टिब्बा नंगल के नजदीक उनकी बाइक नंबर (पीबी12एसी 8946 को एक कैंटर पीबी11यू 9014 ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सतीश कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक अशोक कुमार गांव धमाणा खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस थाना प्रभारी देसराज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सतीश कुमार