पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेकेनिक के साथ मिलकर चुराते थे बाइक, पार्ट खोलकर बेचते थे, नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार

मेकेनिक के साथ मिलकर चुराते थे बाइक, पार्ट खोलकर बेचते थे, नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लूटपाट और वाहन चोरी करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग है। पुलिस ने आरोपियों के पास से गत रविवार चोरी हुआ काॅस्टिक सोडा से भरा 1 टैंकर और 6 स्पलेंडर मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। एसएसपी रोपड़ राजबचन सिंह संधू ने गिरोह पकड़े जाने की पुष्टि की है।

गिरोह के सदस्यों के पास से असला भी बरामद हुआ है। पुलिस को उनके पास से एक देसी कट्टा 315 बोर, 2 कमाणीदार चाकू भी मिले हैं। आरोपी सतपाल उर्फ सत्तू निवासी गांव जांदला, बलविंदर कुमार निवासी गांव उपरला दबखेड़ा, गुरदीप सिंह निवासी उपरली अजोली, राम कुमार निवासी हेठली दड़ोली और एक नाबालिग आरोपी गांव दबखेड़ा को पकड़ा है। जब पुलिस ने उन्हें पकड़ा तो वह नंगल के गांव डुकली में हथियारों समेत दोनों नहरों के बीच सुनसान जगह पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की ताक में थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 399, 402 व आरम एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

नंगल से चुराया टैंकर और 6 मोटरसाइकिल बरामद

आरोपियों से एक कट्‌टा 315 बोर देसी व एक जिंदा कारतूस भी मिला

एसएसपी राजबचन सिंह संधू ने बताया कि सतपाल के पास से 1 कट्टा 315 बोर देसी व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। बलविंदर कुमार और गुरदीप सिंह से 1-1 कमाणीदार चाकू, राम कुमार और नाबालिग आरोपी से 1-1 लोहे की रॉड बरामद हुई इै। जब इन आरोपियों से पूछताछ की गई तो सतपाल, गुरदीप सिंह की निशानदेही पर पिछले रविवार को नंगल से चोरी टैंकर(पीबी 12 एफ 9032) व 5 सप्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद किए गए। इसी तरह राम कुमार की निशानदेही पर चोरी का एक अन्य स्पलेंडर मोटरसाइकिल बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि नाबालिग आरोपी आनंदपुर साहिब में मोटरसाइकिल मेकेनिक की दुकान करता है। वह चोरी किए मोटरसाइकिलों के स्पेयर पार्ट खोलकर अपनी दुकान पर बेच देता था। उसके पास से चोरी किए गए मोटरसाइकिलों के स्पेयर पार्ट भी बरामद किए हैं। गिरोह का सरगना सतपाल है। उसने 27 जनवरी 2017 को गांव बहरामपुर में एक एटीएम तोड़ा थऔर 10 मार्च 2017 को नंगल से एक इनोवा कार चोरी की थी।

आरोपियों की निशानदेही पर बरामद किए गए चोरी के मोटरसाइकिल व आरोपी पुलिस टीम के साथ। -भास्कर

12 मई की रात को चोरी टैंकर में था 8 लाख का कॉस्टिक सोडा

आरोपियों की निशानदेही पर जो टैंकर बरामद किया गया, उस टैंकर में कॉस्टिक सोडा था, जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपए थी। नंगल के नजदीकी गांव रायपुर में मंगलवार रात गुरप्रीत सिंह का ट्रक नंबर (पीबी12 एफ 9032) 12 मई की रात को चोरी हो गया था। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उसने रात को ट्रक उसी जगह खड़ा किया था जहां वह अकसर खड़ा करता था। लेकिन, अगली सुबह देखा तो ट्रक चोरी था। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस ने गुरप्रीत सिंह के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सीआईए इंचार्ज अतुल सोनी व एसएचओ नंगल सन्नी खन्ना ने मात्र 10 दिन में ही इस टैंकर को कॉस्टिक सोडा समेत बरामद कर लिया। गिरोह सोडा को बेचने की फिराक में था। उनके पास से बरामद सभी 6 के 6 मोटरसाइकिल स्पलेंडर हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि चोरों ने अकेले स्पलेंडर मोटरसाइकिलों को ही क्यों निशाना बनाया है।

खबरें और भी हैं...