पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रक की कुंडी स्कूटी में फंसी बैलेंस बिगड़ने से दुर्घटना, सास की मौत, बहू और पोता जख्मी

ट्रक की कुंडी स्कूटी में फंसी बैलेंस बिगड़ने से दुर्घटना, सास की मौत, बहू और पोता जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नंगल-ऊना मार्ग पर किला बाबा बेदी गेट के पास ट्रक व स्कूटी की टक्कर में बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि स्कूटी चला रही बहू और पोता जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

अस्पताल में भर्ती जख्मी ज्योति प|ी अमित निवासी जखेड़ा अपने बेटे विनायक और सास के साथ स्कूटी (एचपी 20डी 6410) पर सवार होकर ऊना से वापस घर लौट रहे थे। जब वह किला बाबा बेदी गेट के पास पहुंचे, तो सिलेंडर से भरे ट्रक की कुंडी अचानक स्कूटी में फंस गई, जिससे स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया। हादसे में ज्योति के सिर और पांव पर गंभीर चोटें आई हैं जबकि बेटे विनायक को मामूली चोंटें लगी हैं। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से ऊना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एएसपी अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।

नंगल-ऊना सड़क पर किला बाबा बेदी गेट के पास हादसा

खबरें और भी हैं...