पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य को लोगों ने पकड़कर धुना, 25 कार्ड मिले, साथी फरार

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य को लोगों ने पकड़कर धुना, 25 कार्ड मिले, साथी फरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नंगल से सटे मैहतपुर में एटीएम कार्ड बदलकर लोगों को चूना लगाने वाले गिरोह के एक सदस्य की लोगों ने पकड़कर धुनाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के अन्य साथी कार में सवार होकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

पकड़े आरोपी से अलग-अलग बैकों के करीब 25 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। आरोपी की पहचान हरियाणा के रोहतक जिला के इंद्रगढ़ निवासी सुमेर के रूप में हुई है।

मैहतपुर में लोगों की आेर से पकड़ा गया ठगी करने वाले गिरोह का सदस्य।

पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक से पूछताछ की जा रही है। दिवाकर शर्मा, एसपी ऊना

सिक्योरिटी गार्ड ने पूछताछ की तो पकड़ में आया|आरोपी अपने साथियों के साथ एक कार में सवार होकर मैहतपुर स्थित एसबीआई ब्रांच के बाहर एटीएम के आसपास काफी देर से मंडरा रहा था। बैंक के सिक्योरिटी गार्ड को उस पर शक हुआ तो उससे पूछताछ की। बैंक कर्मी ने उससे पूछा कि एटीएम से पैसे नहीं निकले क्या। इस पर आरोपी ने न में जबाव दिया, तो बैंक कर्मी ने उसे अपने साथ अंदर आकर पैसे लेने के लिए कहा, तो उसने भागने का प्रयास किया। बैंक कर्मी के शोर मचाने पर लोगों ने करीब 200 मीटर की दूरी तक पीछा कर उसे दबोच लिया।

खबरें और भी हैं...