महिलाओं ने चेयरमैन को बताई समस्या
नैनवां| शहर के वार्ड 17 की महिलाओं के शिष्टमंडल ने पालिका चेयरमैन मधुकंवर से मिलकर पेयजल की समस्या के समाधान की मांग की। महिलाओं ने बताया कि मोहल्ले में नलों में पीने का पानी नहीं आ रहा है, जिससे वार्डवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर चेयरमैन ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।