पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विवाद के कारण रुका था हाइवे का काम, तहसीलदार ने चालू कराया

विवाद के कारण रुका था हाइवे का काम, तहसीलदार ने चालू कराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनएच 148डी उनियारा से गुलाबपुरा पर नैनवां-उनियारा के मध्य काशपुरिया गांव के पास भूमि विवाद को लेकर सड़क निर्माण कार्य अटका हुआ था। प्रशासन ने मंगलवार को पुलिस जाब्ते के साथ निर्माण कार्य शुरू करवाया दिया है।

तहसीलदार गजराज सिंह, डीएसपी महेंद्र मेघवंशी, सीआई लखनलाल मीणा को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और सड़क निर्माण के कार्य को शुरू करवाया। तहसीलदार गजराज सिंह ने बताया कि काशपुरिया गांव के पास खसरा नंबर 888 व 889 में सड़क के काम आई भूमि के मुआवजे को लेकर विवाद चल रहा था। इसको लेकर एसडीएम कोर्ट में वाद दायर कर स्टे ले रखा था, जो पूर्व में खत्म हो चुका है। इनको भूमि का मुआवजा का भुगतान भी किया जा चुका है, लेकिन खसरा नंबर 889 में बने फाॅर्म पोंड को लेकर आक्षेप एडीएम (सीलिंग) के समक्ष पेश किया था। एडीएम (सीलिंग) के आदेश पर फाॅर्म पोंड की जांच की जा रही है और संबंधित खातेदार से रिकाॅर्ड मांगा गया है। फाॅर्म पोंड निर्माण में कितनी राशि सरकारी अनुदान की व कितनी राशि खातेदार की लगी है। इसकी जांच की जा रही है।

मंगलवार को मौके पर पहुंचकर एनएच 148डी निर्माण कंपनी से अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्य को शुरू करवा दिया है। - गजराज सिंह, तहसीलदार, नैनवां

नैनवां। काशपुरिया के पास अधूरे पडे़ निर्माण कार्य हुआ शुरू।

भास्कर न्यूज | नैनवां

खबरें और भी हैं...