बाल विवाह रोकने को सेक्टर अधिकारी नियुक्त
नैनवां| बाल विवाह रोकने के लिए एसडीएम मीनू वर्मा ने सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए हैं। एसडीएम ने तहसीलदार गजराजसिंह को देई, पीपल्दा, फूलेता, जेतपुर, गुढ़ादेवजी, डोडी, डोकुन, गुढ़ासदावत्र्या, मोडसा, भजनेरी, कोलाहेडा का अधिकारी व बीसीएमएचओ को सहप्रभारी बनाया है। नैनवां शहर में ईओ को सेक्टर अधिकारी, सहायक कृषि अधिकारी प्रहलाद जाट को सहप्रभारी बनाया। खानपुरा, सीसोला, बाछोला, जजावर, बांसी, दुगारी, सादेड़ा, मरां का बीडीओ को सेक्टर अधिकारी पीईईओ बाबू खां को सहप्रभारी, रजलावता, गंभीरा, सुवांया, बामनगांव, समीधी, बालापुरा, जरखोदा का बीईओ को सेक्टर अधिकारी, पीईओ रामकेश मीणा को सहप्रभारी बनाया गया है।