सफाईकर्मी के 67 पदों के लिए आए 6 गुना आवेदन
लाखेरी| शहर पालिका में सफाई कर्मी के 67 पदों के लिए नौकरी के लिए आवेदन जमा कराने के आखिरी दिन कुल 444 आवेदन है। इसमें 186 आवेदन पूर्व के है। भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तिथि होने के कारण मंगलवार को पालिका कार्यालय में सुबह से चहल-पहल रही। पालिका कार्यालय में आवेदन जमा कराने के लिए सुबह से शाम पांच बजे सिलसिला चलता रहा।
आवेदन जमा कराने के आखिरी दिन कुल 258 आवेदन जमा हुए। इसके अलावा 186 आवेदन पूर्व में जमा हो चुके है। मंगलवार को आवेदन जमा करने में उस समय परेशानी होने लगी जब भर्ती का काम देख रहे स्थापना शाखा के संविदाकर्मी लिपिक सीताराम सैनी एन वक्त पर अवकाश ले लिया। जिसके चलते आवेदन जमा कराने के लिए एक ही काउंटर पर भीड़ होने लगी। वहीं, आवेदक अनुभव प्रमाण पत्र के लिए भटकते देखे गए।
इंद्रगढ़. नगर पालिका कार्यालय में मंगलवार दोपहर को 2 बजे तक सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए 52 आवेदन आ चुके थे। जबकि शाम को साढ़े पांच बजे आवेदन करीब 100 आ चुके थे। नगर सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए वाल्मीकि के अलावा अन्य ने भी आवेदन किए।
नैनवां. पालिका में 68 सफाई कर्मियों के मुकाबले 430 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 86 आवेदक ऐसे है जिन्होंने वर्ष 2012 में अावेदन किया था। नगर पालिका के ईओ जितेंद्र मीणा ने बताया कि अावदेन की मंगलवार को अंतिम तिथि होने से 344 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
केशवरायपाटन. सफाई कर्मचारियों की भर्ती को लेकर स्वीकृत 51 पदों के लिए कुल 364 आवेदन प्राप्त हुए हंै।
लाखेरी। भर्ती के अंतिम दिन आवेदन जमा कराते।