नैनवां के वार्ड 16 में ट्यूबवेल लगाओ
नैनवां| शहर के वार्ड 16 विकास नगर काॅलोनी में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। मंगलवार को वार्डवासियों ने पेयजल की समस्या के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन भेजा। जिसमें वार्ड 16 विकास नगर में पेयजल संकट के समाधान करने के लिए एक ट्यूबवैल व टंकी का निर्माण करवाने व गर्मी के मौसम को देखते हुए टैंकर से पेयजल उपलब्ध करवाने की मांग की।