लापता व्यक्ति का नहीं लगा सुराग
नैनवां| रालडी निवासी 28 वर्षीय विक्षिप्त युवक सत्यनारायण जाट 29 अप्रैल को जलोदी (तालेड़़ा ) गांव से लापता है। जिसका अब तक कोई पता नहीं चला है। परिजनों ने बताया कि 29 अप्रैल को सत्यनरायण अपने छोटे भाई की बरात में जलोदी सामूहिक विवाह सम्मेलन में गया था। जिसकी गुमशुदगी भी तालेड़ा थाने में सोमवार को दर्ज करा दी।