नैनवां कॉलेज काे सरकारी दर्जा दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू
नैनवां| विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की मंगलवार बैठक हुई, जिसमें नैनवां में संचालित स्ववित्तपोषी काॅलेज को सरकारी दर्जा देने की मांग को लेकर आंदोलन की रूपरेखा बनाई गई। इसके पहले चरण में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। शुरुआत समाजसेवी भवानीसिंह सोलंकी ने हस्ताक्षर करके की। दूसरे चरण में पोस्टकार्ड अभियान चलाया जाएगा। बैठक में विद्यार्थी परिषद एसएफडी जिला संयोजक दिलखुश पोटर, जिला छात्रावास प्रमुख भंवरलाल, तहसील विद्यार्थी प्रमुख कमलेश नागर, सहसंयोजक ओमप्रकाश मीणा, नगरमंत्री अविनाश साहू, जिला सोशल मीडिया प्रमुख नरेश नागर, तहसील मीडिया प्रमुख राजकुमार चांदना, छात्रा प्रमुख किस्मत चौधरी, प्रियंका बैरवा शामिल थे। अभियान प्रभारी राजकुमार चांदना, सहप्रभारी सुनील जांगिड़, नरेश नागर, नैनवां शहर प्रभारी भंवरलाल सैनी, सहप्रभारी रौनक शर्मा, प्रिंस पोद्दार, देई प्रभारी आशीष बैरवा, सहप्रभारी नेतराम मीणा, ग्राम पंचायत फूलेताप्रभारी गणेश योगी, सहप्रभारी राकेश वर्मा, खानपुरा प्रभारी कमलेश नागर, सहप्रभारी सागर गुर्जर, रजलावता प्रभारी बलराम नागर, सहप्रभारी रमेश गुर्जर, बाछोला प्रभारी धनराज गुर्जर, सहप्रभारी कृष्णकुमार सैनी, ओमप्रकाश मीणा, सुवानिया प्रभारी विजेंद्र नागर, बासी-दुगारी प्रभारी हेमराज धाबाई को बनाया गया है।