नैनवां| शहर के वार्ड 15, 18 व 19 में पिछले 4 दिन से जलापूर्ति नहीं हो रही है। इससे आक्रोशित महिलाओं ने शनिवार सुबह 9 बजे भगतसिंह सर्किल पर सड़क के बीच बैंचें लगाकर जाम लगा दिया और खाली मटकियां फोड़ कर प्रदर्शन किया। इनका कहना है कि चार दिन में भी अपर्याप्त जलापूर्ति हो रही है।
साथ ही यहां लगा हैंडपंप भी खराब पड़ा है। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर जाम को हटवाया। इसके बाद महिलाएं पालिका चेयरमैन मधुकंवर के आवास पर पहुंची अौर चेयरमैन को पेयजल संकट से अवगत करवाया। इस पर चेयरमैन ने जलदाय विभाग के एक्सईएन को समाधान करने के लिए कहा। चेयरमैन मधुकंवर ने बताया कि एक्सईएन को खराब पड़े हैंडपंप ठीक करवाने व वार्डो में दो टैंकर से पानी पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
नैनवां। पेयजल सकंट को लेकर भगतसिंह सर्किल पर जाम लगाती महिलाएं।