जजावर| एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दूसरे ट्रैक्टर से रफ्तार में आगे निकलने के चक्कर में गहरी खाई में जा गिरी। घटना शनिवार दोपहर ढाई बजे नेशनल हाइवे-148 डी पर भट की पाटिया के पास हुई है। तालाब की मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को नाबालिग चालक चला रहा था, जिसे क्षेत्रवासियों की तत्परता से बचा लिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार के अनुसार नैनवां की तरफ से दो ट्रैक्टर ट्रॉली मिट्टी भरकर जजावर की तरफ जा रही थी। ट्रैक्टर में तेज आवाज में टेप बज रहा था। दोनों ट्रैक्टर तेज गति में एक-दूसरे को ओवर टेक करने की कोशिश कर रहे थे। इसके लिए स्पीड तेज कर रखी थी। अचानक एक ट्रैक्टर चालक का सामने से वाहन नजर आने के कारण संतुलन बिगड़ गया और वह खाई में जा गिरा। पास में ही होटल पर बैठे लोगों ने दौड़कर ट्रैक्टर में फंसे नाबालिग चालक को तुरन्त निकाल लिया।
जजावर. एनएच 148डी पर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली।