कॉलेज काे सरकारी दर्जा दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान
नैनवां. काॅलेज को सरकारी करने की मांग को लेकर एबीवीपी की ओर से चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के चौथे दिन शनिवार को शहर सहित सुवानिया, फूलेता, रजलावता, खानपुरा, भजनेरी, दुगारी पंचायत में 1701 लोगों के हस्ताक्षर करवाए। हस्ताक्षर प्रभारी राजकुमार चांदना, एबीवीपी एसएफडी जिला संयोजक दिलखुश पोटर ने बताया कि एबीवीपी कार्यकर्ताओं व छात्राओं ने शहर में 376, सुवानिया पंचायत के कोलाडा व धीरपुर में 247, फूलेता पंचायत के नाथडा फूलेता में 268, रजलावता में 187, खानपुरा में 157, भजनेरी 104, दुगारी में 226 व बामनगांव में 136 लोगों के हस्ताक्षर करवाए।