नैनवां. स्काउट गाइड शिविर में डांस के स्टेप सीखते बच्चे।
नैनवां. स्काउट गाइड स्थानीय संघ की ओर से बालिका सीनियर सैकंडरी स्कूल में लगाए जा रहे स्किल डवलपमेंट प्रशिक्षण शिविर में शनिवार को विभिन्न कौशल प्रदर्शन किया।
शिविर में 107 शिविरार्थियों ने मेहंदी, सिलाई, ब्यूटीशियन, कंप्यूटर, पेंटिग, स्पोकन इंग्लिश सहित अन्य कला का हुनर सीख रहे हैं। समारोह में मुख्य अतिथि सेवानिवृत प्रधानाध्यापक सत्यनारायण स्वामी थे। अध्यक्षता सेवानिवृत व्याख्याता भवानीसिंह सोलंकी ने की। शिविर में प्रशिक्षक तरन्नुम बानो ने बच्चों को -चंदा ने पूछा तारों से, सबसे प्यारा कौन पापा मेरे पापा सहित अन्य गानों पर नृत्य सिखाया। शिविर में संचालक शराफत अली, सत्यनारायण साहू, सचिव अनिल गोयल, मेहंदी प्रशिक्षक गुलारा बानो, ब्यूटीशियन प्रशिक्षक फिरदौस अंसारी, कंप्यूटर प्रशिक्षक अशोक, पेटिंग प्रभारी योगेश महावर, स्पाेकन इंग्लिश प्रभारी महावीर महावर, प्रशिक्षण समन्वयक वर्षा शाह मौजूद रहे।