पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला मंडल ने पिलाया गन्ने का रस, बच्चों ने भजन आए

महिला मंडल ने पिलाया गन्ने का रस, बच्चों ने भजन आए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नैनवां| जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के प्रथम पारणा महोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को दिगंबर जैन सरावगी महिला मंडल द्वारा इक्षु (गन्ना ) रस का, अक्षय तृतीया पर चार हाटडिया जैन मंदिर पर वितरण करवाया गया।

मंडल अध्यक्ष वर्षा शाह ने बताया कि छह माह तक तपस्या व उपवास के बाद बैसाख शुक्ल तृतीया के दिन भगवान ऋषभदेव का प्रथम आहार इक्षु रस से हुआ था। इसलिए इस दिवस को अक्षय या अक्षु तृतीया के रूप में मनाया जाता है। 3 से 10 वर्ष के बालक-बालिकाओं की भजन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन कर पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम में मंडल सदस्य गुणमाला वेद, चित्रा जैन, राजेश शाह, निशा जैन, पिंकी जैन, रेखा शाह, मेना कासलीवाल, बबली बजाज, बीना शाह, विनीता, अंतिमा, सोनिया, सुनीता पाटोदी मौजूद थी।

पारणा महोत्सव

जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के प्रथम पारणा महोत्सव में शामिल हुए जैन समाजबंधु

नैनवां. कार्यक्रम में उपस्थित जैन महिला मंडल की कार्यकर्ता।

लाखेरी में श्रीजी का किया अभिषेक: लाखेरी. शहर के पदमप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में अक्षय तृतीया पर भगवान आदिनाथ के प्रथम आहार इक्षु रस(गन्ने के रस) से करने पर श्रीपदमप्रभु महिला मंडल ने गन्ने का रस वितरित किया। साथ ही श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा आदि कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान महिला मंडल अध्यक्ष कल्पना नगेदा, रेणु चांदवा, रिंकी जैन, रेखा जैन, मधु जैन, समिति अध्यक्ष चांदमल जैन, कैलाश जैन, जितेंद्र बडज़ात्या, रिषभ जैन आदि मौजूद थे।

लाखेरी। गन्ने का रस पिलातीं जैन समाज की महिलाएं।

खबरें और भी हैं...