देई| भाजपा ग्रामीण मंडल देई व नैनवां शहर की संयुक्त बैठक देई में हुई। भाजपा मंडल महामंत्री रमेश नागर ने बताया कि बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी एवं कार्यकारिणी को आवश्यक जानकारी दी तथा कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं संगठन प्रवासी कार्यकर्ता हेमराज नागर, जिला महामंत्री शक्तिसिंह आशावत, नैनवां मंडल प्रभारी शैतानसिंह मीणा, जिलामंत्री हीरालाल गुर्जर, मंडल अध्यक्ष नैनवां पुखराज ओसवाल, ग्रामीण मंडल नैनवां अध्यक्ष सुरेंद्र नागर, देई मंडल अध्यक्ष रामजीलाल साहू, पंसस सदस्य मुकेश नागर, महामंत्री रामस्वरूप कारपेंटर, पूर्व सरपंच श्योकरण गुर्जर, केसरीलाल नोगिया, सरपंच मोहन गोमे मौजूद रहे।