पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नैनवां कॉलेज को सरकारी दर्जा दिलाने की मांग, आज सीएम के नाम देंगे ज्ञापन

नैनवां कॉलेज को सरकारी दर्जा दिलाने की मांग, आज सीएम के नाम देंगे ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के कॉलेज काे सरकारी दर्जा दिलाने की मांग को लेकर एबीवीपी की ओर से चलाए जा रहे अभियान को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। इसमें नैनवां, भजनेरी, देई, बांसी, बामनगांव, सुवानिया, फूलेता, खानपुरा के छात्र-छात्राएं, अभिभावक व ग्रामीण शामिल रहेंगे। अभियान प्रभारी राजकुमार चांदना व एबीवीपी एसएफडी जिला संयोजक दिलखुश पोटर ने बताया कि काॅलेज को सरकारी करवाने को लेकर मंगलवार को एबीवीपी के सह जिला संयोजक याज्ञवेंद्रसिंह हाड़ा, पूर्व जिला संयोजक महेश शर्मा, बजरंगदल नेता सुभाष गर्ग आंदोलन में भाग लेंगे। हस्ताक्षर अभियान के तहत सोमवार को 1152 लोगों के हस्ताक्षर करवाए गए।

खबरें और भी हैं...