पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नैनवां इंद्रगढ़ तालेड़ा में लगाए शिविर, ग्रामीण सीख रहे योग

नैनवां-इंद्रगढ़-तालेड़ा में लगाए शिविर, ग्रामीण सीख रहे योग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नैनवां| सीनियर सैकंडरी स्कूल में सोमवार सुबह 8 बजे छह दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। मुख्य अतिथि सीनियर सैकंडरी प्राचार्य दिनेश मीणा एवं विशिष्ट अतिथि आयुर्वेदिक चिकित्सालय प्रभारी डाॅ. रणजीत सिंह थे। शिविर में योग शिक्षक प्रमोद नामा ने योग प्रशिक्षण दिया। शिविर में शारीरिक शिक्षकों, आयुर्वेदिक चिकित्सा कर्मियों ने भाग लिया।

इंद्रगढ़| सीनियर सैकंडरी स्कूल में योग शिविर लगाया गया। शारीरिक शिक्षक कुलदीप गिरी ने बताया कि सोमवार से योग प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। इसमें शिविर प्रभारी यशोदानंदन शर्मा एवं दक्ष प्रशिक्षक रामबाबू सोनी योग का प्रशिक्षण दे रहे हैं।

तालेड़ा| योग दिवस की तैयारियों को लेकर सोमवार को डॉ. मिथलेश जैन ने छह दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का उद्‌घाटन किया। रोजाना सुबह 8 से 10 बजे तक योग प्रशिक्षक डॉ. जैन व योग नोडल अधिकारी डॉ. हेमंत शर्मा के सानिध्य में लोगों को योगाभ्यास करवाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...