नैनवां। मॉडल स्कूल में चल रहे शिविर में जानकारी देतीं डीईओ।
भास्कर न्यूज| नैनवां
शहर के माॅडल स्कूल अौर शारदे बालिका छात्रावास में सोमवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया। शिविर में पहले दिन 189 के मुकाबले 137 शिक्षक प्रशिक्षण में शामिल रहे। शारदे बालिका छात्रावास में शिविर प्रभारी रामप्रसाद मीणा ने बताया कि अंग्रेजी व गणित विषयक प्रशिक्षण में 89 में से 64 शिक्षक-शिक्षिकाएं आए। स्थानीय मास्टर ट्रेनर ने प्रोजेक्टर, टेबल व डस्टर की कमी बताई है। स्वामी विवेकानंद माॅडल स्कूल में हिंदी-पर्यावरण प्रशिक्षण में 100 में से 73 शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित हुई। माॅडल स्कूल शिविर प्रभारी प्रधानाचार्य रामपाल मीणा ने बताया कि शिविरार्थियों के लिए आवास, बिजली, पानी की व्यवस्था की गई है।
शाम को डीईओ के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले 8 शिक्षक
डीईओ तेजकंवर ने सोमवार शाम को शहर के मॉडल स्कूल में शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया। साथ ही संभागियों से मन से प्रशिक्षण लेने के लिए कहा, ताकि प्रशिक्षण का असर स्कूलों में देखने मिले। इस प्रशिक्षण से बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार हो सके। निरीक्षण में केंद्र 4 संभागी अनुपस्थिति मिले। साथ ही शारदे बालिका छात्रावास केंद्र का भी निरीक्षण किया, जहां 4 संभागी गैरहाजिर मिले। इन्हें कारण बताओ नोटिस देने के बीईईओ को निर्देश दिए। इस दौरान एडिशनल डीईओ ओमप्रकाश गोस्वामी, बीईईओ दुर्गालाल, कारपेंटर प्रधानाचार्य रामपाल मीना मौजूद थे।