पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मजदूरी लेने गए युवक को बटावती में पिता पुत्र ने पीट पीटकर मार डाला

मजदूरी लेने गए युवक को बटावती में पिता-पुत्र ने पीट-पीटकर मार डाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करवर| जिस घर में पांच दिन पहले पिता की मौत हुई, वहां अभी आंसू सूखे भी नहीं थे कि सोमवार को अविवाहित बेटे की लाश लौटी। घटना के बाद से घर में कोहराम मच गया। करवर के सुंसा गांव के युवक की सोमवार को लेनदेन को लेकर करीबी गांव के पिता-पुत्र ने यह हत्या कर दी है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश ने पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

मृतक के भाई मुकेश बैरवा ने हत्या का पुलिस थाने में प्रकरण पंजीबद्ध कराया है। अपनी प्राथमिक रिपोर्ट में मुकेश ने बताया कि उसका छोटा भाई कालूलाल उर्फ सुरेश बैरवा (22) सोमवार को सुबह 8 बजे करीब के गांव बटावती में भंवरलाल मीणा के घर मजदूरी के बकाया रुपए लेने गया था। वहां रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया, जिस पर उसके साथ पिता भंवरलाल और उसके पुत्र राजेश ने आवेश में आकर मारपीट कर डाली। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाद में आरोपी आनन-फानन में उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली में डालकर सुंसा में घर के पास डालकर भाग गए। इस दौरान घर पर कोई नहीं था। ग्रामीणों के पूछने पर शराब अधिक पीने से बेहोश होना बताया। ग्रामीणों को शरीर में हलचल नहीं होने पर शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

थानाधिकारी आरजीसिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में नैनवां डीएसपी महेंद्र मेघवंशी भी आ गए। उन्होंने हालात का जायजा लिया। कालूलाल की इंद्रगढ़ सामुदायिक अस्पताल में जांच करवाई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया। परिजनों ने गमगीन माहौल में उसका संस्कार किया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर बटावती निवासी भंवरलाल और राजेश के खिलाफ हत्या में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही अलग-अलग टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की।

मृतक कालूलाल

मृतक कालूलाल

इसलिए थी रुपए की जरूरत

मृतक अविवाहित था। परिवार मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन करता रहा है। मृतक के पिता जन्सी बैरवा का 5 दिन पहले ही देहांत हुआ था। जिनके कार्यक्रम के लिए परिजन रुपयों की व्यवस्था कर रहे थे। मृतक भी मजदूरी का भुगतान लेने गया था। परिजनों ने बताया कि पिछले वर्ष आरोपियों की जमीन काश्त भी की थी। इस पर रुपयों की लेनदारी बकाया चल रही थी।

खबरें और भी हैं...