ब्लॉक अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह आज
बांसी| ग्राम पंचायत सरपंच ओमप्रकाश जैन का गुरुवार को कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर नैनवां में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। बांसी कांग्रेस इकाई अध्यक्ष शंभूलाल हिंडोलिया ने बताया कि ग्राम पंचायत सरपंच ओमप्रकाश जैन के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पद के शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि हिंडौली-नैनवां विधायक अशोक चांदना होंगे।