पेयजल संकट से आक्रोशित महिलाओं ने मटकियां फोड़कर किया प्रदर्शन
भास्कर न्यूज | पेच की बावड़ी
कस्बे के आश्रम छात्रावास के सामने तीन बस्तियों में पानी की भारी समस्या बनी हुई है। 12 परिवार की बस्ती में एक हैंडपंप लगा हुआ है, वो भी 2 माह से खराब पड़ा है। पंचायत द्वारा बस्ती के पास पेच की बावड़ी में बोरिंग लगी हुई है, जहां से पाइपलाइन द्वारा जलापूर्ति की जा रही है। वहीं बोरिंग से एक पाइप भील, बैरवा, वाल्मीकि बस्ती में भी डाला गया है, लेकिन उसमें पानी नहीं आता है।
ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत प्रशासन ने हमसे पैसे लेकर पाइप भी मंगवा लिया, लेकिन बोरिंग से एक दिन भी पानी नहीं दिया। बुधवार को 24 महिलाओं ने खराब हैंडपंप के पास एकत्रित होकर मटकियां फोड़ कर प्रदर्शन किया। इस दौरान झमकू बाई, गीता बाई, नीतू भील, रेशमा भील, काली भील, सोना, सुनीता, माया, गुड्डी, सुनीता, गुलशन बाजीगर, महकमा बाजीगर, अलोली प्रजापत मौजूद रही। महिलाओं ने बताया कि दो दिन में व्यवस्था नहीं सुधरी तो संबंधित अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। उधर, सरपंच बाबूलाल मीणा ने बताया कि जिनके निजी बोरिंग है वह अपना काम चलाए। बाकी ग्रामीणों के लिए हैंडपंप को ठीक करवा दिया जाएगा। वहीं जलदाय विभाग एईएन घनश्याम कलवार ने बताया कि ग्राम पंचायत प्रपत्र बना कर कार्यालय में दे। उसके बाद टैंकर लगा दिए जाएंगे।
जजावर क्षेत्र में आक्रोशित महिलाओं ने अफसरों को सुनाई खरी-खरी
जजावर| सीसोला के रैगरों का मोहल्ला में पेयजल संकट को लेकर महिलाओं ने बुधवार को आयोजित राजस्व शिविर के दौरान बाहर मुख्य मार्ग पर सरपंच एवं अधिकारियों को काफी देर तक खरी-खरी सुनाई। आक्रोशित महिलाओं को नैनवां थानाधिकारी लखनलाल मीना ने काफी समझाया और अपनी समस्या को सही ढंग से अधिकारियों को बताने की बात कही। इसके बाद सभी महिलाएं समस्या को लेकर शिविर में एसडीएम के पास पहुंची। महिलाओं सहित मोहल्ले के लोगों ने बताया कि बाबा रामदेव मंदिर के पास लगे ट्यूबवेल की गहराई कम होने से पानी रीत गया। इसकी वजह से मोहल्लेवासियों को पीने का पानी जुटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। कई बार पंचायत को अवगत कराया, लेकिन समाधान नहीं हो पाया। उधर, इस मामले में सरपंच सुनीता मीना ने बताया कि सीसोला के लिए 4 टैंकर स्वीकृत है, जिनसे जिन मोहल्लों में समस्या है वहां जलापूर्ति की जा रही है। इस स्थिति में अतिरिक्त टैंकर बढ़ने के बाद ही व्यवस्था सुचारू हो सकती है। शिविर में एसडीएम मीनू वर्मा ने इन महिलाओं की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मौके पर मौजूद पीएचईडी जेईएन दिनेश गोचर से सारी वस्तुस्थिति की जानकारी लेने की बाद एक अतिरिक्त टैंकर की मौके पर ही स्वीकृति जारी कर दी।
तलवास में जलस्तर गहराने से गड़बड़ा रही जलापूर्ति
पेच की बावड़ी. कस्बे में पेयजल समस्या को लेकर मटकियां फोड़कर प्रदर्शन करती महिलाएं।
नैनवां में बिजली बंद रहने से 72 घंटों बाद भी नहीं हुई जलापूर्ति
नैनवां| शहर में डिस्काॅम की ओर से बुधवार को 2 घंटे का शटडाउन लिया गया था, लेकिन इसके मुकाबले शटडाउन 5-6 घंटे चलने से शहर के 5 जोन में 72 घंटों के अंतराल में होने वाली जलापूर्ति नहीं हो पाई। अब इन जोन के उपभोक्ताओं को 96 घंटे के बाद नलों में पानी मिल पाएगा।
इंतजार के बाद भी पानी नहीं आने से उपभोक्ताओं को हैंडपंपों से पानी जुटाना पड़ा। जलदाय विभाग की जेईएन अर्चना सुमन ने बताया कि डिस्कॉम ने बुधवार को सुबह 9 से 11 बजे तक बिजली बंद रखने की घोषणा की थी, लेकिन दोपहर 3 बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हुई। इसके कारण पाईबालापुरा बांध पर नलकूपों में पानी की आवक बंद रही। इतना ही नहीं, इस समय टैंकर से आने वाला पानी भी नहीं मिल पाया। इसके कारण पावर हाउस के पास वाली टंकी के दो जोन राजीव काॅलोनी व ज्योति नगर व सीधे बूस्टिंग के दो जोन पोद्दार गली व मारवाड़ा मोहल्ले में 72 घंटे बाद भी जलापूर्ति नहीं हो सकी। अब इन जोन में गुरुवार को जलापूूर्ति की जाएगी। इसके अलावा सीधे बूस्टिंग के पटवापाड़ा जोन में देरशाम को जलापूर्ति हो सकी। पंचायत समिति कार्यालय के पीछे के जोन में बुधवार को बिजली आपूर्ति में आए व्यवधान के कारण गुरुवार को जलापूर्ति नहीं हो पाएगी।

नैनवां। पेयजल के लिए हैंडपंप पर लगी भीड़, पानी नहीं आने से हैंडपंप का ही आसरा रहा।

तलवास| कस्बे में गड़बड़ा रही जलापूर्ति के चलते लोगों को भीषण गर्मी में पेयजल के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। बस स्टैंड से पंचायत तक जनता जल योजना के तहत बोरिंग से जलापूर्ति होती है, बोरिंग का जलस्तर गहराने से पर्याप्त पानी नहीं आ रहा है। इसके चलते महिलाओं को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। समस्या से जलदाय विभाग को अवगत कराने के बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कस्बे में हैंडपंप में खराब पड़े हुए हैं। पंसस यशवंत गोस्वामी ने बताया कि पानी की समस्या के लिए जलदाय विभाग से नया बोरिंग कराने के लिए कहा गया है। उधर, सरपंच गणेश साहू ने बताया कि जलस्तर गहराने से पर्याप्त पानी नहीं आ रहा है। जलदाय विभाग अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराकर नए ट्यूबवेल लगाने के लिए लिखा गया है।
2 घंटे बिजली बंद
विद्युत निगम जेईएन धनराज मीणा ने बताया कि गुरुवार को सुबह 9 से 11 बजे तक शहर में बिजली बंद रहेगी।