पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नैनवां में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

नैनवां में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नैनवां| ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश जैन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि हिंडौली-नैनवां विधायक अशोक चांदना ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चुुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस शासन में किसान-व्यापारी-आमजन त्रस्त हैं। समारोह की अध्यक्षता डीसीसी अध्यक्ष सीएल प्रेमी ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सूर्यकुमार जैन, जिला प्रमुख सोनिया गुर्जर, प्रधान प्रसन्नबाई मीणा, पूर्वप्रधान अमोलकचंद जैन, पीसीसी सदस्य शोपाल मीणा, रामावतार शर्मा के साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश जैन, शहर अध्यक्ष भारतभूषण गौतम, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम धाकड़, डीसीसी सचिव आबिदअली, पालिका उपाध्यक्ष देवेन्द्रसिंह ने संबोधित किया। समारोह में शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष इनायत हुसैन, सुरेश कक्कड़, महामंत्री बालूलाल नोगिया, शिवराजसिंह, कृष्णबिहारी योगी, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संजू चौधरी, पूर्व पार्षद सुनील मारवाड़ा, राजेश ठाकोर, हरिमोहन सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह का संचालन शहर अध्यक्ष भारतभूषण गौतम ने किया।

खबरें और भी हैं...