नैनवां। घीरपुर गांव में हस्ताक्षर करवाते एबीवीपी कार्यकर्ता।
भास्कर न्यूज| नैनवां
स्थानीय काॅलेज को सरकारी दर्जा दिलवाने की मांग को लेकर एबीवीपी की ओर से चलाए हस्ताक्षर अभियान के तहत शुक्रवार को तीसरे दिन 1855 लोगों के मांग-पत्र पर हस्ताक्षर करवाए।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ बेटियां भी इसमें भागीदारी निभा रही है। इसको लेकर नैनवां शहर में 957, फूलेता में 305, रजलावता में 147, खानपुरा में 237, सुवानिया में 179 लोगों ने हस्ताक्षर किए। अभियान प्रभारी राजकुमार चांदना व एबीवीपी एसएफडी जिला संयोजक दिलखुश पोटर ने बताया कि नैनवां में शहरप्रभारी भंवरलाल सैनी, सहप्रभारी प्रिंस पोद्दार, रौनक शर्मा, नगरमंत्री अविनाश साहू, तहसील सहसंयोजक दिनेश नागर, धनराज गुर्जर, राजेंद्र प्रजापत, अजयराज मीणा, देवेंद्रसिंह, कमलेश नागर सहित कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर 641 लोगों के हस्ताक्षर करवाए। इस दौरान दिव्या भारती, अक्षिका शर्मा, तबस्सुम आरा, प्रियंका, किस्तम चौधरी, सुनीता गोचर ने 346 लोगों के हस्ताक्षर करवाए। फूलेता पंचायत प्रभारी गणेशनाथ, सहप्रभारी धनराज सैनी ने नाथडा गांव में 305 लोगों के, खानपुरा प्रभारी कमलेश नागर, सहप्रभारी सागर नागर, कौशल शीला ने चैनपुरिया व खानपुरा में 237, रजलावता प्रभारी बलराम नागर, सहप्रभारी रमेश गुर्जर, धनराज सैनी, अर्जुन गुर्जर ने बड़ीपड़ाप, छोटीपड़ाप, बंबूली, रजलावता में 147, सुवानिया प्रभारी विजेंद्र नागर, सहप्रभारी राजेंद्र प्रजापत, मस्तराम, विनोद बैरवा, मंजू प्रजापत, संजू, पिंकी ने धीरपुर, सुवानिया, पांडुला गांवों के 179 लोगों से हस्ताक्षर करवाए।
2 और पंचायतों में बनाए प्रभारी
अभियान में दो पंचायतों भजनेरी में कालूराम मीणा, सहप्रभारी प्रशांत प्रजापत व बामनगांव में अभियान प्रभारी विनोद पोटर, सहप्रभारी सहप्रभारी हनुमान, उत्तम शर्मा को बनाया है।