बांसी| एबीवीपी की ओर से नैनवां कॉलेज के सरकारीकरण के लिए चल रहे अभियान के प्रथम चरण में हस्ताक्षर अभियान के तहत रविवार को बांसी दुगारी पंचायत में हस्ताक्षर करवाए। इस दौरान बांसी दुगारी पंचायत हस्ताक्षर अभियान प्रभारी अविनाश गौतम, महाविद्यालय के पूर्व उपाध्यक्ष महावीर गुर्जर, पूर्व तहसील संयोजक महेंद्र खींची, शंकर सैनी, एबीवीपी जिला छात्रावास प्रमुख भंवरलाल सैनी, विद्यार्थी प्रमुख कमलेश नागर, एबीवीपी एसफडी जिला संयोजक दिलकुश पोटर ने घर-घर जाकर 265 लोगों के हस्ताक्षर करवाए।