पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 8 माह से वेतन न मिलने पर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था नौकर हरीश ने

8 माह से वेतन न मिलने पर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था नौकर हरीश ने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालिक ने आठ महीने का वेतन नहीं दिया था। बार बार कहने पर भी बहाने बनाता रहा। घर जाने में देर हो रही थी। इसलिए राजबाला और सुमन की हत्या कर दी। यह खुलासा दोहरे हत्याकांड के आरोपी हरीश ने मीडिया के सामने किया। यही नहीं रिमांड के दौरान आरोपी ने पुलिस को भी यही बताया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पैसे और जेवर की रिकवरी के प्रयास में लगी है।

आरोपी हरीश ने बताया कि वह पिछले आठ महीने से विनोद शर्मा के घर, खेत और पशुओं का काम करता था। उसे विनोद शर्मा ने 6 हजार रुपए महीना पर रखा हुआ था। इस हिसाब से उसके 48 हजार रुपए विनोद शर्मा की तरफ हो गए थे। जो विनोद उसे नहीं दे रहा था। वह पैसे न मिलने से परेशान हो चुका था। इसलिए उसने 16 मई को हत्या की योजना तैयार की थी। 17 मई सुबह नौ बजे उसने योजना को अंजाम तक पहुंचा दिया। आरोपी हरीश तीन दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहा है।

रिमांड के दौरान आरोपी हरीश से वारदात के समय पहने कपड़े कब्जे में लिए हैं। कपड़ों पर खून के दाग लगे होने के कारण आरोपी ने यह कपड़े फैंक दिए थे। गुरमुख सिंह जांच अधिकारी, थाना नारायणगढ़।

खबरें और भी हैं...