पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार पार्किंग को लेकर बहस, महिला ने जज के खिलाफ दी शिकायत

कार पार्किंग को लेकर बहस, महिला ने जज के खिलाफ दी शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारायणगढ़ कोर्ट में नियुक्त एक जज को राह में महिला पर रौब झाड़ना भारी पड़ गया। शुक्रवार शाम को हुए इस हंगामे में पुलिस ने महिला को एक बार तो हिरासत में ले लिया, लेकिन जब पुलिस को लगा कि महिला अपने मौलिक हक के लिए लड़ रही है तो मामले गंभीरता को देखते हुए महिला को शांत करने की कोशिश की गई और मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया गया, लेकिन महिला अपनी बात पर कायम रही और उसने एक जज के खिलाफ अपनी शिकायत थाना नारायणगढ़ में दे दी। हुआ यूं कि पूनम देवी जोकि हरियाणा पुलिस में सेवारत है। किसी काम से कोर्ट कैंपस में गई थी। उसी समय वहां से गुजर रहे एक जज ने पूनम की गाड़ी पार्किंग को लेकर आपत्ति जताई और बात तू तू मैं मैं तक पहुंच गई। कैंपस में इसे लेकर हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूनम की गाड़ी को कब्जे में ले लिया। कुछ वकील जज के पक्ष में आ गए। पूनम देवी के खिलाफ शिकायत भी दे दी। पुलिस पूनम को थाने ले गई। जहां पर उसने सारी बात बताई। इसी बीच कुछ प्रत्यक्षदर्शी वकील पूनम के पक्ष में आ गए। मामला हाईप्रोफाइल हो गया। हैरानी बात तो यह थी कि जज ओर से कोई शिकायत नहीं थी। फिर भी महिला को करीब 4 घंटे थाने में बिठाकर रखा गया। मौके पर डीएसपी नारायणगढ़ भी पहुंचे और उन्होंने भी मामले को निपटाने का प्रयास किया, लेकिन पूनम एक ही बात पर अड़ी रही कि अगर वह दोषी है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए और अगर जज दोषी हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई हो।

नारायणगढ़ में मौके पर गाड़ी को घेरे पुलिस।

वकीलों ने रखा वर्क सस्पेंड

इसी मामले को लेकर स्थानीय वकीलों ने शनिवार को वर्क सस्पेंड रख कर विरोध जताया। वकीलों को कहना था कि जो भी हुआ वह अफसोसजनक है। हंगामे के दौरान पूनम ने स्थानीय वकीलों से अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया।

दोनों पक्षों की सहमति से शनिवार को इस मामले के लिए शनिवार का टाइम दिया गया था, लेकिन पूनम नहीं आई। मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। सुरेश कुमार, थाना प्रभारी, नारायणगढ़।

खबरें और भी हैं...