पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैंक के सह प्रबंधक ने विदेश भेजने के नाम पर ठगे 5.40 लाख रुपए

बैंक के सह प्रबंधक ने विदेश भेजने के नाम पर ठगे 5.40 लाख रुपए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एचडीएफसी बैंक के सह प्रबंधक के खिलाफ शिकायतों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। गांव शाहपुर के युवक ने भी सचिन गोंदी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।

आरोप है कि युवक को विदेश भेजने के नाम पर आरोपी ने उससे 5 लाख 40 हजार रुपए की ठगी की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। गांव शाहपुर वासी प्रिंस ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि वह सचिन गोंदी को काफी समय से जानता है। सचिन ने उसे विदेश भेजने का झांसा दिया और कहा कि उसकी एक बहन विदेश में है।

उसे भी विदेश जाने का शौक था। इसलिए वह सचिन के बहकावे में आ गया। प्रिंस ने कहा कि सितंबर 2017 में प्रिंस ने सचिन को पासपोर्ट की कॉपी, आईडी प्रूफ और 80 हजार रुपए नगद दिए थे। प्रिंस ने कहा कि इसके बाद 16 अप्रैल 2018 को सचिन अपनी प|ी के साथ उसकी गैर मौजूदगी में उसके घर गया था। घर में सचिन ने कहा कि कहा कि उसने प्रिंस के काम के लिए किसी को जरूरी पैसे देने हैं। सचिन और उसकी प|ी प्रिंस की प|ी से खाली चेक ले गए थे। प्रिंस ने बताया कि चेक से सचिन ने 4 लाख 60 हजार रुपए उसके खाते से निकाले थे। वह शाम करीब सात बजे नारायणगढ़ पहुंचा तो सचिन ने दो चार दिन में काम हो जाने का वायदा किया। 2 मई को जब सचिन के गायब हो जाने की खबर प्रिंस को मिली तो उसे अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हो गई है।

शिविश वशिष्ठ ने भी दी शिकायत

सचिन गोंदी पर 67 लाख की ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी शिविश वशिष्ठ ने भी अपनी शिकायत पुलिस को दे दी है। शिविश का आरोप है कि सचिन ने किसी की लिमिट बदलने के लिए उससे व उसके पिता से 67 लाख रुपए नगद लिए थे। इसकी एवज में उसने फर्म के चेक दिए थे। जो बैंक से गायब हो गए थे। शिविश का कहना है कि बैंक ने उसे लिखकर दिया है कि चेक सचिन गोंदी बैंक से ले गया है। सचिन के परिजन 2 मई के बाद किसी को उससे मिलने नहीं दे रहे हैं।

जांच उपरांत जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। धर्मवीर, जांच अधिकारी, नारायणगढ़।

खबरें और भी हैं...