पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नौकर को घर जाने के लिए थी पैसों की जरूरत, इसलिए सास बहू को मार डाला

नौकर को घर जाने के लिए थी पैसों की जरूरत, इसलिए सास-बहू को मार डाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोहरे हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए आरोपी हरीश को पुलिस ने कोर्ट से तीन दिन के रिमांड पर लिया। यही नहीं पुलिस ने इस जुर्म में शामिल एक जुवेनाइल को भी पकड़ा। पुलिस रिमांड के दौरान नगदी व जेवर बरामद करेगी।

गांव हसनपुर निवासी राजबाला और सुमन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए हरीश गुप्ता ने पुलिस के सामने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। हरीश के मुताबिक वह पिछले तीन दिन से विनोद शर्मा के घर में लूट करने की फिराक में था। गुरुवार सुबह 9 बजे उसने मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया। सबसे पहले उसने घर के आंगन में रखे हुए जेनरेटर को चलाया ताकि चिल्लाने की आवाज बाहर न जा सके। फिर चाकू से सुमन पर कई वार किए, लेकिन इसके बाद भी सुमन का विरोध जारी रहा तो उसने कस्सी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बाद में वह कमरे में गया जहां उसने करीब 75 वर्षीय राजबाला के गले को कस्सी से काट डाला। आंगन में बिखरे खून को साफ करने और सुमन की लाश को कमरे तक ले जाने में एक जुवेनाइल की मदद ली। वारदात को अंजाम देने के बाद हरीश घर से फरार हो गया और जुवेनाइल अपने घर पर चला गया।

विनोद शर्मा को भी मार सकता था आरोपी

नारायणगढ़ थाना प्रभारी सुरेश पाल ने बताया कि उस समय हरीश के सिर पर लूट का भूत सवार था। यदि उस समय कोई भी उसके रास्ते में आता तो वह उसे भी मार देता। फिर चाहे विनोद शर्मा खुद होता। उसे अपने घर जाना था, इसके लिए काफी पैसे की जरूरत थी। पैसे के लिए उसने राजबाला और सुमन की हत्या कर दी। विनोद शर्मा के घर से कुछ दूरी पर खेतों में प्रवासी मजदूर का एक परिवार पिछले काफी समय से रह रहा है। जुवेनाइल भी उसी परिवार का सदस्य है। वारदात के समय वह इसी रास्ते से गांव की तरफ जा रहा था। हरीश ने उसे घर के अंदर बुलाया जिसके बाद उसने हरीश का पूरा सहयोग किया।

नारायणगढ़ में आरोपी को अदालत में पेश करने ले जाती पुलिस।

हरीश को कोर्ट से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जुवेनाइल को लेकर जांच चल रही है। रिमांड के दौरान आरोपी से रिकवरी की जाएगी। अभिषेक जोरवाल, एसपी अम्बाला।

खबरें और भी हैं...