पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अधिकारियों व संस्थाओं ने चलाया सफाई अभियान

अधिकारियों व संस्थाओं ने चलाया सफाई अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में साफ-सफाई को लेकर श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह चलाए गए सफाई अभियान में नारायणगढ़ के मुख्य बाजार व साथ लगती संकरी गलियों में साफ सफाई की गई। इस दौरान कूड़ा कर्कट उठाया गया और झाड़ू भी लगाई गई। इस अभियान में एसडीएम वीरेंद्र सिंह, जिला परिषद चेयरमैन सुरेंद्र राणा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ, शहर की विभिन्न धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं के अलावा आम जन ने भी भाग लेकर स्वेच्छा से श्रमदान किया। अभियान महाराजा अग्रसेन चौक से प्रात: 7 बजे शुरू होकर 9.30 बजे तक पिलखन वाला कुआं चौक एवं कोआपरेटिव बैंक तक चलाया गया। इस अभियान की खास बात यह रही है कि उसमें लोगों का स्वयं आगे आकर श्रमदान में राज्य मंत्री का साथ देना। लोगों का कहना था कि राज्य मंत्री सैनी ने शहरवासियों की दिक्कत को देखते हुए स्वयं झाड़ू लगाकर व कूड़ा उठाकर यह साबित किया कि वे आज भी भाजपा के एक आम कार्यकर्ता की भांति ही हैं। इस अवसर पर मीडिया से वार्ता में राज्य मंत्री ने कहा कि अभियान में भी लोग अपनी भागेदारी करें और अपने घरों का कूड़ा कर्कट इधर उधर न फेंकें और डस्टबिन का प्रयोग करें। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नगरपालिका सफाई कर्मचारियों एवं संगठनों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कर्मचारी संगठनों के साथ हुई बातचीत में कुछ मांगों पर सहमति बनी थी। कुछ यूनियनों ने हड़ताल समाप्त करने पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को जनहित में अपनी हड़ताल समाप्त करनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...