पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मामू आल्हा बख्श की शान में कव्वालियां

मामू आल्हा बख्श की शान में कव्वालियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साहा | साहा-शाहाबाद रोड स्थित गांव नारायणगढ़ माजरा में श्री सेवा सदन के तत्वावधान में शनिवार रात्रि महफिल-ए-मामू आल्हा बख्श कव्वाली कार्यक्रम हुआ। व्यवस्थापक हेमचंद जैन व सुशील जैन की देखरेख में कव्वाल नसीर गंगो ही एंड पार्टी ने मामू आल्हा बख्श की शान में कव्वालियां पेश की। भक्त मोहनलाल बिशनगढ़ वाले के सान्निध्य में भक्त पन्ना लाल, भगत राममूर्ति, भगत विक्रम कबीर सिंह और भगत मंजीत सिंह गद्दी पर विराजमान हुए। राम सिंह परिवार ने मामू की बैठक और विशाल भंडारा दिया। मौके पर भक्त अजायब सिंह, भक्त लक्ष्मीनारायण शर्मा, सोनू भक्त पिहोवा, भक्त मोहन लाल मुलाना वाले आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...