नारायणगढ़ के गवर्नमेंट काॅलेज में बीएससी मेडिकल इस सत्र से
नारायणगढ़| राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में इस सत्र से बीएससी मेडिकल, बीए प्रथम में फिजिकल एजुकेशन की कक्षाएं शुरू होंगी। प्रिंसिपल मधु मेहता ने बताया कि विद्यार्थी जून में इन दोनों कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन दाखिला फार्म महानिदेशक उच्चतर शिक्षा हरियाणा की वेबसाइट पर भर सकते हैं।