सभी अधिकारी व कर्मचारी बनें पक्षी मित्र: वीरेंद्र
नारायणगढ़| एसडीएम वीरेंद्र सिंह ने उपमंडल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों व आम जन से पक्षी मित्र बनने का अनुरोध किया है। गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए उचित स्थानों पर मिट्टी के सकोरे (मिट्टी के बर्तनों में) पानी भरकर रखने का अनुरोध किया है ताकि पक्षी प्यास बुझा सकें। उन्होंने कहा है कि सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्ड और निगमों के कार्यालयों के साथ-साथ आम नागरिक भी अपने घरों की छतों, बालकनी, बरामदों, बागानों के पेड़ों पर मिट्टी के बर्तनों अथवा अन्य बर्तनों में पानी भरकर रखें। उन्होंने कहा कि रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी तथा गैर सरकारी संगठन भी अपने क्षेत्र में लोगों को इस कार्य के लिए प्रेरित करें।