मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
नारायणगढ़ | नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 9 मई से शुरू हुई पालिका और फायर कर्मियों की हड़ताल 8वें दिन भी लगातार जारी रही। मांगों का हल न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी। हड़ताली कर्मचारियों के साथ सर्व कर्मचारी संघ और सीआईटीयू के कार्यकर्ताओं ने पालिका दफ्तर से श्रम राज्य मंत्री नायब सैनी के पंजलासा चौक स्थित कार्यालय तक सरकार की तानाशाही के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सफाई कर्मी नेता मांगे साहिब व राम कुमार तथा फायर कर्मियों के नेता गौतम ने किया। श्रम राज्य मंत्री से ज्ञापन में मांग की गई है कि ज्ञापन में मंत्री महोदय को अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर बातचीत से मांगों का हल करवाने की मांग की गई है। इसके साथ ही यह भी साफ कर दिया गया कि अगर 17 मई तक समस्याओं का समाधान नहीं होता तो हड़ताल को ओर आगे बढ़ा दिया जाएगा।