कार पर चलाई गोली बाल-बाल बचे सवार
साहा| शहजादपुर मार्ग पर स्थित एक रिजार्ट के पास अज्ञात लोगों ने एक कार पर गोली चला दी। गोली कार में सवार लोगों को नहीं लगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायणगढ़ निवासी शिवाली गौतम रात को महेश नगर से साहा अपनी प|ी के साथ नारायणगढ़ वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे गांव साहा के पास स्थित रेड हट्स के पास पहुंचे तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी कार पर गोली चला दी। गोली बोनट पर लगी आर कार सवार बच गए। मामले की सूचना जैसे ही पुलिस को दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। साहा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।