ग्राम पंचायत जौली ने गांव में व्यायाम (एथलेटिक प्रतियोगिता) का आयोजन किया। लड़के व लड़कियों के लिए दौड़ के साथ-साथ चक्का व गोला फेंक सहित लंबी कूद की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। विभिन्न आयु वर्ग के लिए अलग-अलग तरह की इन प्रतियोगिताओं में क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले लड़के-लड़कियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाडिय़ों को जिला परिषद के वाइस चेयरमैन रजनीश शर्मा ने नगद राशि देकर पुरस्कृत किया।
11 से 14 वर्ष की आयु वर्ग में ऊंची कूद में रविंद्र जौली, 200 मीटर दौड़ में भी रविंद्र जौली, 400 मीटर दौड़ में रिधिमा लखनौरा, 600 मीटर दौड़ में चरणप्रीत बेरखेड़ी तथा चक्का व गोला फेंक प्रतियोगिता में जौली के दीपक विजेता रहे, जबकि 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग में गोला फेंक में अर्जुन सिंह, चक्का फेंक में अरमान सिंह, लंबी व ऊंची कूद में नवजोत सिंह तथा 300 मीटर दौड़ में अभिषेक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 17 से 23 वर्ष की आयु वर्ग में 1600 मीटर दौड़ में देवी मनी वासी लोटो, चक्का व गोला फेंक में वीरेंद्र ने बाजी मारी, जबकि लड़कियों के 14 से 17 वर्ष की आयु वर्ग में गोला फेंक प्रतियोगिता में नारायणगढ़ की भारती तथा चक्का फेंक में नारायणगढ़ की अरमान विजयी रही।
खिलाड़ियों को समानित करते जिला परिषद अम्बाला के वाइस चेयरमैन रजनीश शर्मा।