नारायणगढ़ | जोन स्तरीय क्रिकेट लीग सीपीएल में स्टार स्पोर्ट्स क्लब विजेता रहा। इस लीग में जोन की 8 टीमों ने भाग लिया। प्रदेश के आठ जोन बनाए गए हैं। जोन की विजेता टीमों के बीच 26 व 27 मई को करनाल में प्रदेश स्तरीय मुकाबला होगा। रविवार को नॉक आउट आधार पर हुए इस टूर्नामेंट में स्टार स्पोर्ट्स क्लब ने दिग्गज टीमों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया और जोन में विजेता रही। फाइनल मैच शहीद भगत क्लब नारायणगढ़ के साथ हुआ, जिसमें स्टार स्पोर्ट्स क्लब के कप्तान सदीक चौहान ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग का निर्णय लिया।