- Hindi News
- National
- तीन मंजिला जयपुर अस्पताल के आईसीयू में भीषण आग, महज 8 मिनट में 100 मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया
तीन मंजिला जयपुर अस्पताल के आईसीयू में भीषण आग, महज 8 मिनट में 100 मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया
जयपुर | लालकोठी स्थित जयपुर हॉस्पिटल के आईसीयू में रविवार रात दस बजे भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि अस्पताल में भर्ती 100 मरीजों को उनके परिजनों और अस्पताल कर्मियों की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें 50 मरीज आईसीयू में थे। मरीजों को नगर निगम परिसर और सड़क पर शिफ्ट कर दिया गया। बाद में उन्हें 20 एंबुलेंस से एसएमएस, फोर्टिस व दुर्लभजी अस्पतालों में शिफ्ट किया। अस्पताल में आग लगते ही चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। धुएं से भरे आईसीयू में भर्ती मरीजों को तीन मंजिला इमारत से रेस्क्यू किया गया। अस्पताल में हार्ट व अन्य बीमारियों के मरीज भर्ती थे। अग्निशमन की 9 गाड़ियों ने 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया।