आठ लाख अभ्यर्थियों को है रीट सेकंड लेवल के रिजल्ट का इंतजार
जयपुर| राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित रीट सेकंड लेवल में हिस्सा लेने वाले 8 लाख अभ्यर्थियों को परिणाम का इंतजार है। बोर्ड ने इस परीक्षा के लेवल प्रथम का परिणाम जारी कर दिया है। राजस्थान बेरोजगार संघ के अध्यक्ष दीपेंद्र शर्मा का कहना है कि सेकंड लेवल के परिणाम को जारी कराने के लिए सरकार को प्रयास करने चाहिए।