- Hindi News
- National
- ईडन गार्डन में अपनी पुरानी टीम केकेआर को चुनौती देंगे दिल्ली के कप्तान गंभीर
ईडन गार्डन में अपनी पुरानी टीम केकेआर को चुनौती देंगे दिल्ली के कप्तान गंभीर
कोलकाता | कोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्ली डेयरडेविल्स की टीमें सोमवार रात 8 बजे से ईडन गार्डन पर भिड़ेंगी। दिल्ली के कप्तान गौतम गंभीर अपनी पुरानी टीम केकेआर को चुनौती देने उतरेंगे। केकेआर की टीम पहला मैच जीतने के बाद लगातार दो मैच हार गई। जबकि दिल्ली ने शुरुआती दो हार के बाद शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहली जीत दर्ज की थी। गंभीर अपनी पुरानी टीम की कमजोरियों और ताकत से अच्छी तरह वाकिफ हैं।