पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उदयपुर बॉयोलॉजिकल पार्क : नन्हे मेहमान रुद्र याना की मुस्कुराती तस्वीर पहली बार भास्कर में

उदयपुर बॉयोलॉजिकल पार्क : नन्हे मेहमान रुद्र-याना की मुस्कुराती तस्वीर पहली बार भास्कर में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | बायोलॉजिकल पार्क इन दिनों शावकों से गुलजार है। दो माह पहले जन्मे शेरनी शारा के दोनों दिनभर अठखेलियां करते रहते हैं। डीएफओ हरिणी वी. ने बताया कि दोनों शावक 1 माह 24 दिन के हो गए हैं। एक नर और एक मादा है। नर शावक पूरे दहाड़ता है इसलिए उसका नाम रुद्र रखा है और मादा शावक को ईश्वर का उपहार आैर शेरनी का नया रूप मानते हुए याना नाम रखा है। अभी तक दोनों सिर्फ मां का दूध ही पी रहे थे लेकिन अब बाहर का मेडिकेटेड दूध भी रख देते हैं। डॉ. करमेन्द्र प्रताप सिंह आैर केयरटेकर रामसिंह शेरनी और दोनों शावकों का सीसीटीवी के जरिए ध्यान रख रहे हैं।

खबरें और भी हैं...